जनवाणी संवाददाता |
तल्हेड़ी बुजुर्ग: तल्हेड़ी हाईवे पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से बुजुर्ग महिला को नागल सामुदायिक केंद्र भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र राहतू लाल उम्र 52 वर्ष अपनी मां कैलाश हो पत्नी रातू लाल उम्र 66 वर्ष निवासी नगंली मेहनाज थाना नागल अपनी बाइक सीडी डीलक्स यू पी 11 यू 2447 पर सवार होकर तल्हेड़ी में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में किसी कार्य के लिए आए थे और कार्य को समाप्त करने के बाद वापस घर जाने के लिए जैसे ही रमेश ने तल्हेड़ी हाईवे एस एच 59 पर बाइक से यू-टर्न लिया तो अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
जिससे कि बाइक सवार रमेश को हल्की फुल्की छोटे भाई और बुजुर्ग महिला कैलाशो को गंभीर चोटें आई, घटना को देख आने जाने वाले राहगीरों और दुकानदारों ने बामुश्किल ट्रक के नीचे से दोनों को बाहर निकाला और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई,पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़ी बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस 108 की मदद से नागल सामुदायिक केंद्र भिजवाया। लेकिन बुजुर्ग महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला सामुदायिक केंद्र रेफर कर दिया।
पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक अवधेश कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी हीरापुर जिला बुलंदशहर ट्रक संख्या यू पी 81 बी टी 57 या 9 को लेकर हिमाचल से खुर्जा जा रहा था और घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया,बुजुर्ग महिला परिवार की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई होगी।

