Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बिनौली पुलिस ने किया अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

  • एक बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बाइक बरामद की

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: थाना बिनौली पुलिस ने रविवार को अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का भांडाफोड़ करते एक बदमाश को गिरफ्तार किया इसके कब्जे से पुलिस ने पांच चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाईक, तमंचा व कारतूस भी बरामद किये। कानूनी कार्यवाही करते हुये पुलिस ने आरोपी को बागपत न्यायालय में पेश किया।

इंस्पेक्टर बिनौली देवेश कुमार सिंह ने बताया एसआई ब्रजपाल सिंह, अशोक कुमार, बिजेंद्र सिंह, प्रेमवीर आदि पुलिसकर्मी शनिवार की दोपहर दोझा हिलवाड़ी चौराहे पर चैकिंग अभियान चलाया तो तीन युवक संदिग्ध हालत में एक बाईक पर सवार होकर आये जिन्हें पुलिस ने रोककर जांच पड़ताल की वह बाईक चोरी की मिली तो दो युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये।

इस दौरान पुलिस ने तेजा उर्फ मोनू पुत्र प्रमोद निवासी फतेहपुर पुट्ठी से एक 315 बोर तमंचा कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर बाईक सहित थाने ले आयी। थाने लाकर की गई पूछताछ में उसने उक्त बाईक को छपरौली के नांगल गांव से चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोझा गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे से चोरी की चार बाईक ओर बरामद की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गये बदमाश ने बागपत व हरियाणा से बाईक चोरी की है यह बाइकों की नम्बर प्लेट बदलकर चलाते थे। फरार इसके साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। कार्यवाही करते हुये पुलिस ने आरोपी को बागपत न्यायालय में पेश किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img