- बीटेक के छात्रों का गुरुग्राम की प्रतिष्ठित कंपनी में हुआ चयन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बीआईटी के बी टेक मैकेनिकल इंजिनीरिंग और डिप्लोमा मैकेनिकल छात्रों का गुरुग्राम की प्रतिष्ठित कंपनी केपी रिलेबिल टैक्निकल इंडिया पीवीटी गुरुग्राम की कंपनी में हुआ चयन।
बीआईटी कालेज के बी टेक मैकेनिकल इंजिनीरिंग और डिप्लोमा मैकेनिकल विभाग के गुरुग्राम की कंपनी ने छात्रों के चयन के लिए चार चरण निर्धारित किये थे । प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्न, दूसरे चरण में एप्टिट्यूड टेस्ट, तीसरा चरण में टेक्निकल कौशल, चतुर्थ चरण में एचआर राउंड के आधार पर छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी सफलता का परचम लहराया।
आयोजित परीक्षा में छात्रों का प्लेसमेंट होने पर संस्था के चैयरमैन डा. अनिल सिंह, डायरेक्टर डा. विराज त्यागी, डिप्टी डायरेक्टर अजय गुप्ता, अस्सिस्टेंट डायरेक्टर डा. पुष्पनिल वर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर डा. राघव मेहरा ने चयनित समस्त छात्रों को बधाई दी।
डा. विराज त्यागी ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाये दी और जीवन की चुनोतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ने के मूलमंत्र दिए।
संस्थान के निदेशक डा. विराज त्यागी की कुशल रणनीति छात्रों के लिए लाभकारी साबित हुई। समस्त छात्र अपना अपना प्लेसमेंट पाकर खुश है उनकी खुशी उनके चहरे से झलक रही है। बीआईटी क्षेत्र का सबसे पुराना संस्थान है। बीआईटी में सत्र 2021 में सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं।

