Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कासमपुर में भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल का जोरदार स्वागत

  • क्षेत्र का दौरा कर मांगे वोट, मिल रहा समर्थन का आश्वासन

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: भाजपा कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने कंकरखेड़ा मंडल के तिलक चौक बाजार में कार्यालय का उद्घाटन कर शिव चौक अंबेडकर रोड, पैंठ चौराहा, सतीश चौक, नटराज चौराहा, अशोकपुरी, नंदपुरी, सेंट्रल डिस्टलरी रोड का तूफानी दौरा करते हुए कंकरखेड़ा गुरुद्वारा व भगवान वाल्मीकि मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

तत्पश्चात कासमपुर बाजार पहुंचे। जहां वाल्मीकि समाज के नेता संजीव मंगवाना व कासमपुर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेश लोधी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने अमित अग्रवाल को हंसराज गुंजन टीम के साथ मिलकर पटका, पगड़ी व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

क्षेत्रवासियों ने प्रत्याशी के काफिले पर पुष्प वर्षा करते हुए जय श्री राम के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया इस दौरान संजीव मंगवाना, सुरेश लोधी, पिंटू सिंह, हंसराज, गुंजन, ललित लाखवान, संजय चतुवेर्दी, हर्ष बैटरी, उषा मंगवाना, शोभा रानी, बाला गुंजन श्यामसुंदर गोयल, मोहनलाल कर्दम, इंद्रसेन, विकास लाखवान, रोहित ठाकुर, गौरव गुंजन वी पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img