Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने दाखिल किया नामांकन पत्र

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ/मैनपुरी: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के नामांकन में शामिल होने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय, पार्टी के प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, सांसद सुब्रत पाठक, राजवीर सिंह राजू भैय्या, रामशंकर कठेरिया, विधायक व पूर्व मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

मैनपुरी में भोगांव रोड स्थित एसएस गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने लोककल्याण के संकल्प के साथ जो काम किया है उन कामों के साथ पार्टी कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेगे और मैनपुरी में बड़ी जीत की इबारत लिखेगें। उन्होंने प्रदेश मे हो रहे मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव के साथ-साथ व रामपुर और खतौली विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी अंतर से जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान व नौजवान के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा जनता कर रही है। यही वजह है कि जनता का आशीर्वाद व समर्थन भाजपा को मिल रहा है।

46 7

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव को “धरती पुत्र” कहा जाता था, लेकिन आज प्रदेश में कुछ नेता ऐसे भी हैं जो एसी कमरो में बैठकर बयानबाजी करके ही खुद को चर्चा मे बनाए रखना चाहते है, ऐसे नेताओं का गांव, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित के सुख-दुख से कोई लेना-देना नही है। इन लोगो के शासन काल में मैनपुरी की जनता ने भी देखा होगा कि कैसे आतंक का महौल था। लेकिन अब प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है, जिसमें किसी को भी मौर्य ने कहा कि अखिलेश कहते है कि मैनपुरी हमारी परम्परागत सीट है, हमारा गढ़ है।

अखिलेश जी शायद भूल गए हैं कि अब पूरा प्रदेश भाजपा का गढ़ है। हर गढ़ में सपा को हराया है और इसमें भी हराएगें। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ व रामपुर में कमल खिल चुका है, अब मैनपुरी में कमल खिलने जा रहा है। कहा कि पिछले तीन उपचुनाव में अखिलेश यादव अपने चाचा को भूल गए थे लेकिन अब स्टार प्रचारक बनाया है।

मौर्य ने मैनपुरी की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैनपुरी में कमल खिलाना ही नहीं है बल्कि लाखों के अंतर से भाजपा को जिताना भी है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के लोगों के दर्द को मैं जानता हूं। यहां के अपराध, कब्जा और गुंडागर्दी की कहानी को भी जानता हूं। लेकिन भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश के साथ ही मैनपुरी में भी अपराध पर अंकुश लगा है। मौर्य ने जनता से अपील की कि वे मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को अपना मत देकर मैनपुरी में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए अपना आशीर्वाद दें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img