Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

अमेठी में भाजपा प्रत्याशी के पति को पीटा, धरने पर बैठे सपा विधायक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को यूपी निकाय चुनाव में मतदान से ठीक एक दिन पहले ही अमेठी जिले के गौरीगंज नगर पालिका में समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश सिंह पर गौरीगंज नगर पालिका की प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह को कोतवाली के भीतर ही पीटने का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है।

सपा विधायक ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रत्याशी के पति दीपक सिंह अपने समर्थकों के साथ सपा समर्थकों को पीट रहे थे इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसे लेकर वह धरने पर बैठे थे, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच दीपक सिंह गौरीगंज कोतवाली पहुंचे जहां पहले से मौजूद सपा विधायक राकेश सिंह व उनके समर्थकों ने उन्हें पीट दिया। दीपक सिंह को किसी तरह बचाकर कोतवाली के अंदर लाया गया।

स्थिति बिगड़ते देख कई और थानों की पुलिस वहां बुला ली गई है। कप्तान डॉ. इलामारन जी कई थानों की पुलिस के साथ गौरीगंज कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्ष मुकदमे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं फिलहाल स्थिति बेहद तनावपूर्ण है।

अमेठी जिले में कल गुरुवार को निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। यहां से सपा की प्रत्याशी तारा पत्नी केडी सरोज हैं। कहा जा रहा है कि वह विधायक राकेश प्रताप सिंह की अगुवाई में ही चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, भाजपा से रश्मि सिंह प्रत्याशी हैं।

उधर, सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बयान दिया है कि दीपक सिंह अपराधी हैं। गौरीगंज में चार दिन से गुंडागर्दी चल रही थी। उसने मेरे भाई और भतीजे पर हमला किया था। रात भर मैं थाने में बैठा रहा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दीपक को पुलिस संरक्षण दे रही थी। मैं अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका। अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद यह घटना नहीं होती।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img