Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: भाजपाईयों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रक्तदान करके मनाया गया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जनपद में पांच जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें १०० यूनिट से ज्यादा का रक्तदान किया गया । पार्टी कार्यालय अटल भवन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की उपस्थिति में सदर विधायक पल्टूराम ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।

इस मौके उन्होंने स्वयं हनुमान गढ़ी महंत महेंद्र दास के साथ रक्तदान किया । तुलसीपुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,उतरौला में विधायक राम प्रताप वर्मा,गैसड़ी में पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया । भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व सदर विधायक पल्टूराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जायेगा इस क्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह,जिला महामंत्री रवि कुमार मिश्रा, वरूण सिंह, बिंदु विश्वकर्मा, डॉ अजय सिंह पिंकू, डीपी सिंह बैस, अवधेश तिवारी, सुनीता मिश्रा, झूमा सिंह, ललिता तिवारी, संदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा, अक्षय शुक्ला,अमन बंसल,संत मणि,यश तिवारी,अजीत ओझा,यश अग्रवाल,विनय जायसवाल बच्चा शुक्ल सहित तमाम् भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी के द्वारा जिला पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर लगे प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img