- कस्बा एलम में राहुल पंवार के आवास पर पहुंची इकरा हसन
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन ने क्षेत्र के कस्बा एलम में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। किसानों ने उनके सामने गन्ना भुगतान नहीं होने और अभी तक गन्ना भाव तय नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया।
मंगलवार को कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन अपने काफिले के साथ क्षेत्र के कस्बा एलम पहुंची। इकरा हसन ने कस्बा एलम निवासी 90 वर्षीय वृद्ध असगर की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। बाद में एलम निवासी समाजसेवी राहुल पंवार के आवास पर पहुंचकर कस्बा एलम के लोगों की समस्याओं को सुना। इकरा हसन ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों और मजदूरों का शोषण कर रही है। युवा वर्ग बेरोजगार घूम रहे हैं। देश और प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।
गन्ना किसानों को गन्ने का सही मूल्य न मिलने और गन्ना भुगतान समय पर ना होने के चलते किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी राहुल पंवार ने कहा कि किसानों के नलकूपों पर जबरदस्ती बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं। चुनाव से पहले सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। इस दौरान इकरा हसन और समाजसेवी राहुल पंवार का कई स्थानों पर ग्रामीणों ने फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर राजू, मोनू, साजिद, शाहरुख, गयूर, मास्टर जाहिद, जमील, लतीफ, बाबू, रविंदर, अनमोल, नफीस और शहजाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

