- अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा छह सूत्रीय मांग पत्र
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिला बार एसोसिशन ने बार काउंसिल आॅफ उप्र के आह्वान पर अधिवक्ताओं मुफ्त चिकित्सा सुविधा और एडवोकेट्स प्रोटेक्शन समेत छह मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
मंगलवार को जिला बार एसोसिशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। धरने को अधिवक्ताओं ने संबोधित करते हुए अपनी मांगों का समर्थन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से छह सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया। ज्ञापन के जरिए अधिवक्ताओं ने प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख तक का मुफ्त चिकित्सा बीमा कराने या आयुष्मान योजना से संबद्ध किए जाने की मांग की। इसके अलावा उप्र अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति में मृतक अधिवक्ताओं के लंबित दावों के शीघ्र भुगतान किए जाने और जिलों में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर का निर्माण कराए जाने की मांग की गई है।
इनके अलावा अधिवक्ता व पत्रकार की मृत्यु पर एका समान धनराशि दिलए जाने, 60 वर्ष से अधिक आयु के करीब 40 हजार अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना लागू करने तथा एडवोकेट्स प्रोटेक्शन लागू किए जाने की भी मांग की है।

