वरिष्ठ संवाददाता |
सहारनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह शुरू किया गया। शुरुआत दिल्ली मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर की गई। रक्तदान शिविर का उदघाट्न महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर व जिला समन्वयक राकेशवीर सिंह ने किया।
रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में खास उत्साह रहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वे जन्मदिवस पर 70 मिनट में 70 लोगों ने रक्तदान किया।
महापौर संजीव वालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले छह वर्षों में देश को मजबूत एवं सुदृढ़ किया है और आज दुनिया भारत को एक शक्तिशाली और दृढ़ संकल्पित देश के रूप मे पहचानने लगी है। भारतीय जनता पार्टी व्यक्तिगत स्वार्थ की राजनीति नही करती है बल्कि पार्टी के लिए राष्ट्र व समाज जरूरी है और इसी कारण भाजपा कभी भी समाज सेवा से पीछे नहीं हटती है।
महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि जहां अन्य पाटीर्यों में उनके नेताओ के जन्मदिन पर व्यक्तिगत स्वार्थ वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं वहीं भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है जिससे कि समाज को लाभ होगा और अनेक गरीब लोगों को इससे फायदा पहुंचेगा। यह दशार्ता है कि भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है।
पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने रक्तदान के पश्चात कहा कि रक्तदान महादान है और उनका सौभाग्य है कि वह एक ऐसे संगठन के कार्यकर्ता हैं जिसके लिए समाज सेवा और दरिद्र सेवा ही सर्वप्रथम है। भाजपा सभी वर्गों का विकास चाहती है। रक्तदान शिविर में लगभग 200 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिनमे से 80 लोगों ने रक्तदान किया । शिविर में आने वालों की थर्मल चेकिंग, मास्क, सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिनग का विशेष ध्यान रखा गया ।
शिविर में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद राघवलखनपाल शर्मा, हेमन्त अरोड़ा, दिनेश सेठी, अमित गगनेजा, मुकेश चौधरी, दीपक सैनी, अरुण लोधी, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री विपिन सलूजा, सत्यार्थ प्रकाश, हितेश शर्मा, राहुल झांब, सूरज शुक्ला, सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

