Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

भाजपा चुनाव रणनीति बनाने में जुटीः जाजू

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि प्रदेश भाजपा चुनाव रणनीति बनाने में जुटी है, लेकिन आने वाले चुनाव में मीडिया व सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। इसके लिए अभी से रणनीति बनाकर एक टीम वर्क के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

शनिवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की बैठक लेते हुए श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा सबसे पहले डिजिटल रैली करने वाली पार्टी है। भाजपा ने बिहार चुनाव में सबसे पहले डिजिटल रैली का आयोजन कर 27 लाख लोगों को एक साथ संबोधित किया है।

उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव सार्वजनिक जनसभाओं के बजाय डिजिटल सभाओं से जनता से जुड़ने का माध्यम बनेगा। जिसमें मीडिया व शोशल मीडिया की ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने समाचार चैनलों पर विभिन्न विषयों पर दिवेट में भाग लेने के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम (पैनलिस्ट) बनाने के लिए कहा जिसमे उन्होंने युवाओं को प्रमुखता से स्थान देने के लिये कहा है।

जाजू ने कहा कि मीडिया विभाग एक ही बात को बार बार दोहराने या पुराने कंटेंट देने के बजाय हमेशा नए नये कंटेंट मीडिया व शोसल मीडिया को देने चाहिए। पैनालिस्ट को मीडिया टीम द्वारा पूर्ण रूप से प्रशिक्षित व अपडेट कर चर्चाओं में भेजना चाहिए। जाजू ने कहा कि आने वाले चुनाव मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से ही लड़ा जाना निश्चित है।

इसलिए मीडिया की टीम को प्रतिदिन कार्यालय पर बैठकर आगे की रणनीति पर विचार करना चाहिये।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने जाजू को प्रदेश मीडिया टीम के कार्यों से अवगत कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img