- पीएम के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन, चश्मा वितरण, फल वितरण
- पौधरोपण, स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान
- सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जाएगा पीएम का 70वां जन्मदिन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने वर्चअल प्रशिक्षण बैठक में कहा कि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष तक पहुंचता है। इस दौरान पीएम के जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रुप में मनाने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को सेक्टर संयोजक प्रभारी प्रशिक्षण बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री विनय राणा जी के संचालन में किया गया।
मुख्य वक्ता डा. जयपाल सिंह व्यस्त एमएलसी ने उपस्थित सभी सेक्टर संयोजक प्रभारियों को मार्ग दर्शन कराते हुए बताया कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कार्यकर्ताओं के कठोर समर्पण का परिणाम है।
देश में 1398 विधायक, 390 सांसद हैं। 12 प्रदेशो में भाजपा की सरकार हैं। छह प्रदेशों में सहयोग के रूप में भाजपा सरकार कार्य कर रही हैं।
देश की जनता ने जो विश्वास भाजपा पर किया है उसको बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा परिवारवाद की पार्टी नही है। यहां साधारण कार्यकर्ता भी परिश्रम से शीर्ष तक भाजपा में ही पहुचता है।
अंतोदय, ग्रामोदय, राष्टोदय के आधार पर पार्टी आगे बढ़ती है। साथ ही पार्टी द्वारा आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से करने के लिए सभी को निर्देशित किया।
जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
इसके अंतर्गत ब्लड डोनेशन, चश्मा वितरण, फल वितरण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभिायान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम व अन्य को सफल बनाने के लिए सभी को सहयोग देना होगा। प्रशिक्षण बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह, प्रमोद चौहान, बलराज त्यागी, कुंवर क़ृष्णबलदेव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, विक्रांत चौधरी, एडवोकेट सत्यवीर त्यागी, रश्मि रावल, मोनिका यादव, नीरजा सिंह आदि मौजूद रहे।

