Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिखाए काले झंडे, एक दर्जन हिरासत में

  • किसानों ने प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के सामने की नारेबाजी

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: तीन कृषि बिलों के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बिजनौर में काले झंडे दिखाए। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। मंडावर के गांव रतनपुर रिआया में भी किसानों ने काले झंडे दिखाए। बाद में पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। विरोध में भाकियू व रालोद ने थाने में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

सोमवार को जनपद में कई स्थानों भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यक्रम रखा गया था। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जब धामपुर से निकलकर नहटौर पहुंचा तो वहां उन्हें कृषि बिलों के विरोध में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा।

इसके बाद बिजनौर में नगीना रोड से होते हुए जब रसीदपुर गढ़ी चौराहे पर पहुंचा तो किसानों ने तीन कृषि बिलों का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए। किसानों ने भाजपा विरोधी नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।

66 5

प्रदेश अध्यक्ष के काफिले से पहले ही मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने किसानों को रोकने की कोशिश भी की। इस दौरान किसानों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

उधर पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने पर चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमें राकेश कुमार, अशोक कुमार, वैजापुर हुसैन, उस्मान अली आदि को गिरफ्तार किया गया। बाद में भाकियू ने बिजनौर कोतवाली शहर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने पर रालोद जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि कृषि बिल किसानों को बर्बाद कर देंगे।

67 4

जब तक कृषि बिल वापस नहीं होंगे। तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर भाकियू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दीपक तोमर सहित दर्जनों की संख्या में किसान नेता मौजूद रहे। बाद में पुलिस ने धरना दे रहे भाकियू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित एक दर्जन किसानों को भी हिरासत में ले लिया।

एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img