जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य मनोनीत होने पर साकेत मिश्रा, रजनीकांत महेश्वरी लाल निर्मल, राम सूरत राजभर, तारिक मंसूर एवं हंसराज विश्वकर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विधान परिषद के लिए मनोनीत सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं कार्यकुशलता के साथ निर्वहन करते हुए गरीब कल्याण व अंत्योदय के समर्पण भाव से उत्तर प्रदेश के समग्र विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।