Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी के बर्थ-डे पर प्लाज्मा डोनेट करेंगे भाजपाई

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा की प्रेरणा के साथ मनाने की तैयारी की है। इसके लिए सेवा सप्ताह कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है।

इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर भाजपा ने भी पीएम मोदी का यह जन्मदिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी की है। पीएम मोदी के दीघार्यु होने की कामना के साथ भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों का जीवन बचाने के लिए प्लाज्मा दान करने की पहल करेंगे।

रविवार को गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ, जिसको जिला मंत्री सचिन सिंघल द्वारा संचालित किया गया।

बैठक में सचिन सिंघल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 70वें जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर दिन कुछ ना कुछ सेवा कार्य किए जाएंगे। इसी कड़ी में वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से मुजफ्फरनगर जनपद में भी सेवा सप्ताह के कार्यक्रम तय किये हैं।

इसके अन्तर्गत आज 70 कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्लाज्मा डोनेशन होगा। यह प्लाज्मा कोरोना संक्रमित लोगों का जीवन बचाने के लिए होगा, 15 सितंबर को 70 गरीब भाई-बहनों को चश्मा वितरण होगा।

16 सितंबर को जिला मुख्यालय के 70 सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। 17 सितंबर को 70 दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किये जायेंगे।

18 सितंबर को 70 गांव में स्वच्छता अभि्यान चलाना एवं प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प दिलाने का कार्यक्रम होगा। 19 सितंबर को प्रत्येक जिले के 70 ग्राम पंचायत में पेड़ लगाकार भाजपा कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

18 से 20 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व पर वेबीनार होगा। 20 सितंबर को कोविड 19 से संबंधित 20 स्लाइड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित प्रसारित की जायेगी।

पीएम मोदी जन्म दिवस सेवा सप्ताह कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए आयोजित इस बैठक में भाजपा आईटी जिला संयोजक रक्षित नामदेव, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं आईटी विभाग के कार्यकर्ता भी जुड़े और उनको जानकारी दी गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img