Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

Meerut News: एक राष्ट्र एक चुनाव का सपना भाजपा शीघ्र करेगी पूरा : दिनेश शर्मा

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: रासना के श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव की मुहिम भाजपा ने शुरू की है और वही इसे पूरा करके दिखाएगी. उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध करने वाले राष्ट्र विरोधी है.

आगे उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने से शासन प्रशासन पर जहां अतिरिक्त बोझ कम होगा। वहीं भारत की अर्थव्यवस्था मे भी सुधार होगा और निष्पक्ष तरीके से एक राष्ट्र एक चुनाव करने के लिए बिल पारित कर दिया गया और वर्ष 2029 से 2034 तक पूर्ण पारदर्शिता के साथ एक राष्ट्र एक चुनाव का अमलीजामा में पहनाने के लिए इसी तरह के प्रबुद्ध सम्मेलन करके लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

दिनेश शर्मा ने कहा कि अब लोग विपक्ष के बहकावे में आने वाले नहीं है और राष्ट्रहित की बात करने वाली सरकार के नेतृत्व में एक राष्ट्र एक चुनाव की बात स्वीकार करके प्रस्ताव पास कर रहे हैं। एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध करने वालों में प्रमुख रूप से सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की मानसिकता ठीक नहीं है जो एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img