जनवाणी संवाददाता |
जानी खुर्द: जानी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करीब चार बजे ट्रेक्टर और कार की हो गई, जिसमें कार सवार युवक की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हो गए। मृतक युवक परिवार का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद से परिजनों रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के किठौली गांव निवासी प्रवेश चौधरी का इकलौता पुत्र (28) वर्षीय कर्ण का खनन का काम करता था। कर्ण गुरुवार की सुबह जानी क्षेत्र में खनन कार्य की देखरेख के लिए अपने साथी दीपक व साथियों के साथ अपनी थार कार से जानी से बाईपास की और जा रहा था। गाड़ी कर्ण का साथी चला रहा था। कर्ण की कार जैसे ही बाईपास के करीब पहुंची तो उनके आगे जा रहे ट्रक ट्राला में जा घुसी। घटना में कर्ण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव व घायलों को कार से निकल कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।भी घटना की जानकारी पर परिजनों वो रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है।

