जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रभावी मतदाता सम्मेलनों के माध्यम से प्रत्येक नगर निगम में जनसंवाद कर रही है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावी मतदाता सम्मेलनों के माध्यम से सतत सम्पर्क व सतत संवाद की परम्परा के साथ भाजपा जनता के लिए किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है।
त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार 10 अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा अलीगढ के सांवरिया लॉज खैर रोड तथा श्री बीएल वर्मा आगरा के राव कृष्णापाल सिंह सभागार खदारी में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगें।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह मथुरा के ग्राम महोली, जयगुरूदेव मंदिर के पास व कपिल देव अग्रवाल बरेली के आईएम ए हॉल तथा नितिन अग्रवाल गजियाबाद के राणा फार्म हाउस अग्रसेन मार्ग, मुरादगनर में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। जबकि विधान परिषद सदस्य लाल निर्मल सहारनपुर के जनमंच सभागार में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे।