- लक्सर नगर भाजपा मंडल कार्यकारिणी ने मोदी-धामी की सरकार की नीतियों की प्रशंसा की
जनवाणी ब्यूरो |
लक्सर: आज एच आर पब्लिक स्कूल लक्सर में भारतीय जनता पार्टी लक्सर नगर मंडल कार्यसमिति में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिद्वार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ जयपाल चौहान अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी चेयरमैन अमरीश गर्ग मंडल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा महेंद्र धीमान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यसमिति का शुभारंभ किया।
मुख्य वक्ता डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य की सरकारें देश का गौरव बढ़ाने का काम कर रही हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत का मान देश और विदेश में बढा है केंद्रीय बजट में सभी वर्गों को प्रोत्साहन दिया गया है। इन सब बातों को लेकर हमें जनता के बीच जाना है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगिंदर पुंडीर ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील हैं। किसानों के गन्ने का भुगतान तुरंत किया जा रहा है और हमारी सरकार हमारी संस्कृति और देश का मान सम्मान बढ़ा रही है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा बजट भाषण धन्यवाद प्रस्ताव प्रत्येक बूथ पर सुनाया जाएगा।
जिसमें सरकार की उपलब्धि शामिल होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को 30% सरकारी सेवा में आरक्षण देकर महिलाओं को गौरवान्वित किया है और साथ ही साथ नकल विरोधी कानून बनाकर भ्रष्टाचार और नकल माफियाओं को कड़ा संदेश देने का काम किया है। हम इस कार्य समिति के माध्यम से राज्य सरकार की सभी उपलब्धियों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी व मंडल लक्सर नगर प्रभारी धर्मेंद्र चौहान व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, नगर पालिका चेयरमैन अमरीश गर्ग, प्रमुख ब्लॉक हर्ष कुमार दौलत, मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, मंडल महामंत्री संजीव पुंडीर, देवेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा महेंद्र धीमान गोपाल अग्रवाल रेनू शर्मा किसान मोर्चा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहित वर्मा निपेंद्र चौधरी डॉ विजय गुप्ता, डॉ करुणेश ममता गौतम सविता पवार नव नियुक्त मंडल कार्यकारिणी व पदाधिकारियों सम्मिलित हुए।

