Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Meerut News: भाजपा का बड़ा गढ़, फिर भी बदहाल बेगमबाग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के सबसे पुराने इलाकों में शुमार और भाजपा का गढ़, इसके अलावा महापौर, पूर्व महापौर व पूर्व डिप्टी मेयर के आवास उसके बाद भी बेगमबाग बदहाल है। बेगमबाग वार्ड-52 का हिस्सा है। इस वार्ड की पब्लिक ने अजय चंद्रा को निर्विरोध जिताकर नगर निगम के सदन में भेजा है। भाजपा प्रत्याशी के सामने कोई चुनाव लड़ने की ही हिम्मत नहीं जुट सका। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेगमबाग और इससे सटे तमाम इलाकों में भाजपा का कितना बड़ा वर्चस्त है, लेकिन इस इलाके के लोगों का कहना है कि यह बात ठीक है कि बेगमबाग में भाजपा का वर्चस्व होना, लेकिन बात तो तब है कि बेगमबाग में रहने वालों की सुध भी ली जाए। उनकी जो समस्याएं हैं उनका भी समाधान कराया जाए।

सामाजिक कार्यकर्ता पुनीत शर्मा ने बताया कि बेगमबाग की समस्याओं को लेकर कुछ लोगों को लेकर वह महापौर से मिले थे। उन्हें वास्ता दिया था कि बेगमबाग में उनका भी घर है। महापौर ने बगैर देरी किए नगरायुक्त के लिए आदेश भी कर दिए। महापौर के आदेश के बाद माना जा रहा था कि बेगमबाग की दशा अब सुधर जाएगी, लेकिन महापौर के आदेशों को एक अरसा हो चुका है। उनके आदेश के बाद भी निगम से कोई बेगमबाग की सुध लेने नहीं आया।

ये हैं प्रमुख समस्याएं

बेगमबाग की समस्याओं की बात करें तो सबसे बुरा हाल तो उन गलियों व सड़कों का है, जहां महापौर हरिकांत अहलूवालिया का पुश्तैनी आवास है, पूर्व महापौर मधु गुर्जर का आवास है। पूर्व डिप्टी मेयर सुशील गुर्जर का आवास है। नगर निगम प्रशासन इसके बाद भी बेगमबाग की सुध लेने को राजी नहीं। बेगमपुल से सटे तिलक रोड सेठ ऊन वाली गली जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। सबसे बुरा हाल गीता आश्रम के पास का है। जिस गली में महापौर का पुश्तैनी आवास है वहां करीब साल भर पहले टाइल का काम शुरू हुआ था, लेकिन पीएल शर्मा रोड से सटे थोड़े से हिस्से में जरूर टाइल लगीं, उसके बाद बाकि हिस्सा यूं ही छोड़ दिया गया। इसमें आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। बेगमबाग की चकबंदी के समीप अशोका एकेडमी वाली गली की दशा बद से बदतर है। जीवन ज्योति नर्सिंगहोम वाली गली भी पुरसाहाल नहीं। जिस गली में पूर्व मेयर मधु गुर्जर व डिप्टी मेयर सुशील का आवास है भोपाल नर्सिंगहोम पर सड़क नाली में घुस गयी है। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सबसे बुरा हाल बेगमबाग की नालियों का है। लोगों ने बताया कि जब बेगमबाग आबाद हुआ था तब की ये ज्यादातर नालियां हैं। सभी क्षतिग्रस्त हैं। सफाई वाले तो आते हैं, लेकिन नालियां इतनी टूटी हुई हैं कि उनकी सफाई कराना आसान नहीं।

क्या कहते हैं इलाके के लोग

बेगमबाग को लेकर इस इलाके के लोगों से संवाददाता ने बातचीत की। भाजपा छावनी मंडल उपाध्यक्ष व बेगमपुल के अध्यक्ष राजेश सिंहल का कहना है कि बेगमबाग की दशा बेहद खराब है। बेगमबाग ही नहीं इससे सटे बेगमपुल के टूटे डिवाइडर हादसों को न्योता दे रहे हैं। बेगमपुल व्यापार संघ के मंत्री गौरव गुप्ता का कहना है कि विशेष अभियान चलाकर पूरे इलाका दुरुस्त किया जाए। इलाके में बड़ी समस्या टूटी सड़कों और बेलगाम ई-रिक्शाओं की है। इससे निजात दिलाया जाना बेहद जरूरी है। बेगमबाग इलाकी रीमा वधवान बताती हैं कि इस इलाके की टूटी सड़कों व नालियों के अलावा भी तमाम समस्याएं हैं। यह शहर का पुराना इलाका है। इसकी समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल की जानी चाहिए। बेगमपुल व्यापार संघ की कोषाध्यक्ष सुधा सेठ बताती हैं कि बेगमबाग में कई इलाके ऐसे हैं, जहां से यदि बुजुर्ग बच्चे चले तो उनके गिरने का डर रहता है। जगह-जगह से सड़कें टूट गयी हैं नालियां क्षतिग्रस्त हैं।

बेगमब्रिज रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र गोयल का कहना है कि केवल बेगमबाग ही नहीं बल्कि यह पूरा इलाका ही काम मांग रहा है। बेगमबाग की गलियों और नालियों के अलावा यहां के डिवाइडर भी नए सिरे से बनवाए जाने चाहिए। सुमित ग्रोवर का कहना है कि बेगमबाग की नालियां व क्षतिग्रस्त सड़कों के अलावा यहां की अन्य समस्याओं की ओर भी तवज्जो दी जानी चाहिए। यहां भी इंसान ही रहते हैं। इनके भी अपने मूलाधिकार हैं। सामाजिक कार्यकर्ता तथा बेगमपुल व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष कारोबारी पुनीत शर्मा बेगमबाग की दुर्दशा से सबसे ज्यादा खिन्न हैं। उनका कहना है कि टाइम पर टैक्स देते हैं। सिस्टम से पूरा सहयोग करते हैं, इसके बाद भी महापौर के आदेश के बाद भी बेगमबाग की समस्याओं का समाधान न किया जाना दुखद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img