Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

भाजपा के एमएलसी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य प्रत्याशियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद के लिए प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी व मानवेन्द्र सिंह गुरुवार को सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

52 9

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी प्रत्याशियों का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय राय ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ पार्टी प्रत्याशी नामांकन हेतु पार्टी कार्यालय से निकलकर विधान भवन स्थित पार्टी के विधानमंडल दल कार्यालय पहुुंचे।

भाजपा विधानमंडल दल कार्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के साथ पार्टी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img