Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लाठीचार्ज की जताई निंदा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: हाथरस में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ रेप और हत्या के प्रकरण में रविवार को भी भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस के इस मामले में आगे रहने के बाद रविार को सपा और रालोद नेताओं ने भी हाथरस के गांव भूलगढ़ी में पीड़ित परिवार से मिलने जाने के लिए जोर-आजमाइश की। इसके साथ ही इस प्रकरण में अब भारतीय किसान यूनियन ने भी आवाज उठाई है।

हाथरस में 14 सितम्बर को वाल्मीकि समाज की लड़की के साथ हुए गैंगरेप और इसके बाद उसकी मौत के मामले में लगातार यूपी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। अखिलेश यादव ने इस मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल तय किया, जो आज हाथरस जाने के लिए निकला, वहीं रालोद नेता जयंत चौधरी भी पार्टी के नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के गांव भूलगढ़ी पहुंचने के लिए रवाना हुए थे।

पुलिस ने इनको रास्ते में रोक लिया। विरोध होने पर सपा और रालोद नेताओं पर पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन ने सरकार के इस कृत्य की निंदा की। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने रविवार को सपा और रालोद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img