Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

दादरी गांव में कार्यकताओं के साथ बैठक करते भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह देश ऋषि ओर कृषि पर आधारित है। इनके साथ कोई छेड़खानी ना करे।उन्होंने अग्निवीर योजना का कड़ा विरोध किया। उन्होंने किसानों से आंदोलन के लिए तैयार रहने का भी आहवान किया।

राकेश टिकैत ने बुधवार को दादरी गांव में शिवनारायण के आवास पर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक में कहा खेती किसानी अब फायदे का सौदा नही रही। इस क्षेत्र में दो निजी चीनी मिल मलकपुर व किनौनी है। दोनों ने अभी तक आधा भी भुगतान नही किया। पीएम मोदी का देश को डिजिटल बनाने का विजन है। जिससे खेती किसान को भी जोड़ना चाहिए। देश को विकास के रास्ते पर ले जाए विनाश की ओर नही। देश को बेचने के लिए कार्य करें।

पार्लियामेंट में ऐसा कानून बनना चाहिए कि सभी सांसद व मंत्री मंदिर मस्जिद के बजाय अपने विभाग पर ध्यान दे। मंदिर मस्जिद व गुरुद्वारों की जिम्मेदारी संत फकीरों की है। राजनीतिज्ञों की नही है। सरकार की अग्निवीर योजना पर जो नौकरशाह ज्ञान दे रहे हैं, वे त्यागपत्र देकर एक किताब लिखे तब जनता को ज्ञान दें। एनजीटी के कानून में बदलाव होना चाहिए। जिसमे किसान के ट्रैक्टर को दस साल के प्रावधान से अलग रखना चाहिए। उन्होंने कहा सरकार किसानों की नही सुन रही इसके लिए उन्होंने किसानों से एकजुट होकर आंदोलन के लिए तैयार रहने का आवाहन किया।

इससे पहले उन्होंने जिवाना नीलकंठ आश्रम में सिद्धगुरु महाराज से आशीर्वाद लिया। प्रेस वार्ता में गगन धामा, आदित्य सोलंकी, कमल दादरी, भगत सिंह, रामसेवक, रामनरेश, रामचंद्र, विरेंद्र प्रधान, सुंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
फ़ोटो परिचय।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img