जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: बड़ौत-मेरठ मार्ग पर दादरी गांव के सामने भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दोपहर कृषि विधेयक के विरोध में जाम लगा दिया। अपनी मांगों को लेकर धरना भी दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी भाकियू कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समझाने पर जाम खोल दिया। इस दौरान शिवनारायण, ओमपाल, राकेश, दिनेश, रामनरेश, सुरेंद्र, राजेंद्र, यशपाल, ब्रजकुमार, देवेंद्र, रामधन आदि मौजूद रहे।

