Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने मुठभेड़ कर पच्चीस हजारी चार बदमाश दबोचे

  • पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश हुये घायल
  • जनपद के कई थाना क्षेत्रों में कि है लूट की वारदातें

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: दरकावदा बिजवाड़ा नहर की पटरी पर बिनौली पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर कई कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हुये है जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। चारों बदमाश 25000-25000 के इनामी है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो बाईक, चार तमंचे, चाकू, कारतूस व भारी मात्रा में मोबाईल बरामद किए है।

शुक्रवार की सुबह से ही चार बदमाश दो बाइकों पर क्षेत्र में घूम रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने का जाल बिछाया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसएसआई मुन्नेद्र सिंह, एसआई दिनेश पीलियांन सहित पुलिस फोर्स ने बिनौली बिजवाड़ा मार्ग पर चैकिंग शुरू किया तो दो बाइकों पर सवार चार युवक आये पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे पुलिस पार्टी फायरिंग कर भाग निकले पुलिस ने उनका पीछा किया तो दरकावदा बिजवाड़ा नहर की पटरी पर खड़े झाड़ झंखाड़ में उनकी बाईक उलझ कर गिर गयी।

23 18

बाईक गिरते ही वे ईंख के खेत मे छिप गये पुलिस ने तुरंत ईंख के खेत को घेर लिया अपने आप को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाब में पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की इस दौरान दोनों ओर से कई कई राउंड फायरिंग हुई काफी देर तक चली मुठभेड़ में अंकुर पुत्र हातम निवासी सिरसलगढ़, विशाल पुत्र राजकुमार निवासी मुकीमपुरा के पैर में पुलिस की गोली लगी जिससे वे लहुलहान होकर गिर गये ओर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस उन्हें सीएचसी बिनौली पर लेकर गयी जहॉ से उन्हें जिला अस्पताल बागपत के लिये रेफर कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने ईंख के खेत कॉम्बिंग कर अन्य दो बदमाश रिट्टू पुत्र हरपाल, सावन पुत्र जितेंद्र निवासी सिरसलगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से दो बाईक चार 315 बोर तमंचे, कारतूस, चाकू व लूट के 15 मोबाईल बरामद किये।

इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि चारों बदमाश शातिर लुटरे है इन पर 25000 – 25000 रुपेय का इनाम घोषित है। पकड़े गए बदमाश थाना बिनोली, सिंघावली अहीर, बालैनी , चांदीनगर ,थाना जानी मेरठ ,कोतवाली बड़ौत आदि थाना कि क्षेत्रो में 30 से अधिक लूटपाट मारपीट व अनेको घटनाओ में लिप्त है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बागपत अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुचें ओर जानकारी ली इस दौरान उन्होंने बिनौली पुलिस टीम को शाबाशी दी।

होमगार्डो के पुत्र है पकड़े गये दो बदमाश 

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश विशाल निवासी मुकीमपुरा राजकुमार होमगार्ड का पुत्र है। राजकुमार पीआरबी पर चालक है। पकड़ा गया बदमाश सावन निवासी सिरसलगढ़ जितेंद्र होमगार्ड का पुत्र है। जितेंद्र बड़ौत में ड्यूटी करता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img