Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

ब्लैक संडे: सड़क हादसों से लाल हुई शहर की सड़कें, चार की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: लापरवाही और अनदेखी के चलते शहर की सड़कें खून से लाल हो रही है। सड़क हादसों में लोग बे-मौत मर रहे हैं। विकास की प्रतीक सड़कों पर चालकों की लापरवाही और महकमों की अव्यवस्था के चलते सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। यातायात पुलिस के तमाम प्रयास के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है।

बढ़ते हादसों के पीछे लोगों का तनावग्रस्त जीवन, ओवर स्पीड, नशे में गाड़ी चलाने के अलावा शहर में टूटी पड़ी सड़कें प्रमुख वजह के तौर पर सामने आ रहे हैं। ब्लैक संडे के चलते शहर में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

भराला के अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत

दौराला: भराला गांव निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति की रविवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। भराला गांव निवासी मनोज चौधरी 45 वर्ष रविवार सुबह किसी काम से साइकिल पर सवार होकर दौराला बाजार गया था। बताया गया है कि वापस लौटने के दौराला रिलायंस पेट्रोल पंप से कुछ आगे अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने गंभीर हालत में मनोज को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी लोकेंद्री व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटी व एक बेटा है। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी मनोज के कंधों पर ही थी। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

सरधना: रविवार सुबह सरधना के दौलतपुर गांव से नोएडा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। नानू गंगनहर पुल के निकट अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मोहित शर्मा पुत्र रामबीर शर्मा नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था।

रविवार सुबह करीब पांच बजे वह बाइक पर सवार होकर नोएडा जा रहा था। इस दौरान वह जैसे ही नानू गंगनहर पुल के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

मवाना: रविवार सुबह पत्नी और बच्चे को लेकर बाइक पर सवार होकर जा रहे ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसे में हुई मौत की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिवार द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई से इनकार करने के बाद उनके सुपुर्दगी में दे दिया है।

जबकि मृतक की घायल पत्नी का प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर भेज दिया। सठला निवासी यूसुफ खान अपनी पत्नी फरहो के साथ बाइक बाइक पर सवार होकर रविवार सुबह अगवानपुर से सठला गांव जा रहे थे। सठला पहुंचने से पहले विपरीत दिशा से आ रहे चौपहिया वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी।

जिसके बाद बाइक सवार यूसुफ खान की मौत हो गई। जबकि पत्नी फरहो गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क हादसे में हुई मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं, मृतक के परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिवार के सदस्यों को शव को सुपुर्दगी में दे दिया। जबकि घायल पत्नी को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार कराया है।

ट्रक ने बाइक सवार युवती को रौंदा, मौत युवक घायल

मेरठ: रविवार सुबह टीपी नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार 14 टायरा ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार युवक और युवती सड़क पर गिर गए। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रोहटा रोड ऋषिपुरम निवासी पायल उर्फ शालू माधवपुरम में मूर्तियों पर पेंट करने का काम करती थी। बताया जाता है आज सुबह शालू अपने पड़ोसी अर्जुन के साथ बाइक से माधवपुरम जा रही थी। इस दौरान शेखों पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार 14 टायरा ट्रक ने अर्जुन की बाइक को टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर लगते ही अर्जुन सड़क की साइड में गिरा। जबकि सड़क के बीचो-बीच गिरी शालू के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। हादसे में शालू की मौके पर ही मौत हो गई और अर्जुन घायल हो गया। उधर, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायल अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता धनोतर ने अज्ञात चालक के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img