Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

ठंड से बचाव के लिए गरीबों को कंबल वितरित किए

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: क्षेत्र के सांकरौद गांव में गुरुवार को निर्वतमान प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र धामा ने गरीबों को कंबल वितिरत किए। कंबल वितरण कर उन्होंने गरीबों की सेवा करने का आहवान किया, ताकि वह ठंड से बच सकें।
गुरुवार को क्षेत्र के सांकरौद गांव में ठेकेदार अमरजीत सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र धामा के सौजन्य से कंबलों का वितरण किया गया।

उन्होंने गांव के पांच सौ से ज्यादा गरीब व बेसहारा लोगों में कम्बलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। सर्दियों का सीजन चल रहा है। गरीब व बेसहारा लोग सर्दी से ठिठुर रहे है। जिसके लिए उन्होंने उन्हें कंबल वितरित किए है, ताकि उन्हें सर्दी से बचाया जा सकें।

उन्होंने कहा कि सभी को गरीब व बेसहारा लोगों की आगे आकर मदद करनी चाहिए, ताकि उन्हें दैनिक जीवन मे किसी कठनाई का सामना ना करना पड़े। उनके लिए सेवा भाव से किए गए कार्यो का बहुत पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने दीन हीन लोगों की बढ़चढ़कर सेवा करने का आहवान किया। इस अवसर पर शिव कुमार कसाना, सुल्तान, देवेंद्र धामा समाज सेवी, कालू राम, बिजेंद्र, अशोक, राजेन्द्र, राहुल, मुकेश, अनुज, हरेंद्र धामा, श्री निवास, अमित, बबलू, सतपाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img