Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सैकड़ों मृतक मतदाता सूची में बरकरार, बीएलओ भी हैरान

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम मजाक बनकर रह गया है। बीएलओ द्वारा मशक्कत के साथ किए गए सत्यापन के बावजूद मृतकों की वोट सूची में अंकित चली आ रही है। साल भर गुजरने के बाद भी मृतकों की वोटर सूची से नहीं कट पा रही हैं।

रविवार को स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें वोटरों के संशोधन तथा नए वोटरों के आवेदन प्राप्त किए गए। बताया गया है कि कई माह पूर्व जांच के दौरान मृतक पाए गए वोटरों के नाम आज भी चले आ रहे हैं।

बताया गया है कि माह जनवरी में चले अभियान के दौरान कस्बे से 13 बूथों के करीब 250 मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करके उनके नाम सूची से विलोपित करने की संस्तुति की गई थी। प्रत्येक बूथ की इस सूची में मृतकों के अलावा अन्यत्र वोट बनवाने वाले मतदाताओं के नाम शामिल हैं।

बूथों पर तैनात बीएलओ द्वारा इन वोटरों के नाम काटे जाने के लिए भेजे गए लेकिन सालभर का अरसा बीतने के बावजूद अभी तक सूची से नाम नहीं कटे हैं।

मृतकों के नाम आज भी सूची में चले जा रहे हैं। दूसरी ओर पूर्व में संशोधन के लिए आवेदन करने वाले भी वोटर निराश हैं। तहसील मुख्यालय पर वोटर लिस्ट के संशोधन का कार्य राम भरोसे चल रहा है। इस संबंध में तहसीलदार मवाना ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शीघ्र ही बीएलओ की रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img