Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

कप्तान आवास के पास एमआर पर खूनी हमला, फायरिंग

  • दिनदहाड़े हथियार लहराते मौके से हुए फरार
  • पुलिस घटना के काफी देर बाद पहुंची मौके पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र एसएसपी आवास की बगल में दिनदहाड़े हथियारों व लोहे की रॉड से लैस आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने एक एमआर पर हमला कर दिया। युवकों ने लोहे की रॉड और बैस बॉल से एमआर का सिर और हाथ तोड़ डाला। इतना ही नहीं हमलावरों ने दुस्साहसिक तरीके से एमआर पर फायरिंग की, लेकिन वह बाल बाल बच गया। हमलावर मारपीट करने के बाद मौके पर हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते फरार हो गये।

भावनपुर क्षेत्र पंचगांव पटी अमर सिंह निवासी शलभ तोमर पुत्र स्व दिनेश प्रताप सिंह मेडिकल कंपनी कैप्लर में एमआर है। शलभ तोमर गुरुवार की दोपहर कंपनी के मैनेजर के साथ गंगानगर में डाक्टर अरुण त्यागी के क्लीनिक में मीटिंग करने के लिए गया था। क्लीनिक के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी। इतने में आकाश व अन्य कंपनी का एक एमआर लाइन तोड़कर आगे आ गया। इस पर एमआर शलभ व अन्य लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका तो आकाश और सचिन नाम के एमआर भड़क गये और बदतमीजी करने लगे।

08 31

वे दोनों थोड़ी देर बाद बाहर चले गये। जब शलभ और मैनेजर क्लीनिक से बाहर आये तो आकाश ने फोन कर उसे मेरठ कालेज के पास कुटिया पर बुलाया। शलभ और उसके साथी कुटिया पर पहुंच गये। थोड़ी देर बाद लगभग डेढ़ बजे आकाश और सचिन और सोनू अपने साथ आठ दस युवकों को लेकर वहां पहुंच गया। वहां पहुंचते ही आकाश और अन्य युवकों ने शलभ तोमर पर लोहे की रॉड और बैसबॉल व तमंचे से हमला कर दिया। कई युवकों ने मिलकर शलभ को पीटा और उसका सिर व हाथ तोड़ दिया। हमलावरों ने शलभ पर तमंचे से दो फायर किये, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। हमलावर युवक शलभ को मारपीट करने के बाद मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गये।

घटना की जानकारी घायल शलभ के साथियों ने पुलिस को दी। सूचना के काफी देर बार सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी की। पुलिस ने घायल एमआर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल की ओर से थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई है। हमलावर सिखेड़ा गांव के बताये गये हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

दबंगई: शोहदे ने विवाहिता के पति का तलवार से हाथ काटा

लोहिया नगर थाना क्षेत्र जाकिर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की सुबह को पति के फोन पर फोन करने का विरोध करने गया पति के साथ मारपीट धारदार हथियार से हमला कर हाथ काट दिया। पीड़ित को लहूलुहान देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की घायल युवक को डॉक्टरी के लिए अस्पताल में कराया। भर्ती पीड़ित ने हमलावर के खिलाफ की शिकायत पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई।

10 30

पुलिस के मुताबिक जाकिर कालोनी निवासी रब्बानी परवाना पुत्र नफीस का परिवार रहता है पीड़ित रब्बानी परवाना ने बताया कुछ दिनों से पत्नी के फोन पर पास का रहने वाला उज्जैर पुत्र बशीर फोन कर परेशान कर रहा था। महिला से अश्लील कमेंट कर रहा था। पीड़ित ने बताया बृहस्पतिवार को सुबह के समय शिकायत करने के लिए युवक के घर पर गया था। रब्बानी परवाना का आरोप है की विरोध करने पर युवक ने तलवार से हमला कर दिया,

जिससे युवक की हाथ की चार अंगुलियां कट गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया पीड़ित ने हमलावर के खिलाफ तहरीर दी है। लोहिया नगर इंस्पेक्टर संजय पांडेय का कहना है कि घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img