- ब्लॉक परिसर में आयोजित की गयी बैठक, योजनाओं की जानकारी दी
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: ब्लॉक परिसर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की एक बैठक का आयोजन किया गया। वहां ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक करोड़ रुपए के प्रस्ताव पास किए। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
सोमवार को ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सड़क, नल, लाइट आदि से संबंधित अपने क्षेत्र के प्रस्ताव रखें। बैठक में कुल एक करोड़ रुपए के प्रस्ताव पास किए गए। जिसे सभी ने ध्वनि मत से पास कर दिया।
ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष काफी कार्य किए गए। इस वर्ष वह क्षेत्र में ज्यादा विकास कार्य करा सकें उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की।
डॉ मुकेश गुप्ता ने बताया कि गायों में बछिया देने का सीरम आ गया है, जो तीन सौ रुपए में गायों में रखा जाता है। विक्रम सिंह ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेंहू का बीज आ चुका है किसानों को बीज पर अनुदान दिया जायेगा। इस अवसर पर बाबुराम त्यागी, कंवरपाल गुर्जर, सतीश प्रधान, राजकुमार पंवार, वेदप्रकाश, बिट्टू त्यागी, जय भाटी, मुकेश कुमार, सुनील बंसल, इंद्रजीत, अक्षय धनकड़, फारुख, इमरान, कृष्णपाल तोमर, अंजलि आदि मौजूद रहे।

