जनवाणी संवाददाता |
बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के ग्राम दोदराजपुर में खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, खुशीनगर निवासी लगभग 58 वर्षीय मूल सिंह अपने खेत में पानी लगाने गए थे। कुछ देर बाद वे खेत में मृत अवस्था में पाए गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।सीओ नगीना अंजनी कुमार ने सोशल मीडिया पर बिजनौर पुलिस के आधिकारिक पेज के माध्यम से जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। पुलिस ने परिजनों की सहमति से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।

