Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

Muzaffarnagar News: फीस प्रताड़ना से तंग छात्र ने कॉलेज में खुद को लगाई आग

जनवाणी संवाददाता |

बुढाना: बुढाना स्थित डी.ए.वी. पीजी कॉलेज में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र उज्ज्वल राणा ने फीस को लेकर हो रही कथित प्रताड़ना से तंग आकर कॉलेज परिसर में पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना ने कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए अपने बैग और अन्य सामान से आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे उज्ज्वल को तुरंत बुढाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। छात्र की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उज्जवल राणा ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर किया था साझा

इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले छात्र उज्ज्वल राणा ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो जारी किए थे, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह मीडिया से बात करते हुए बता रहा है कि कैसे 7000 की फीस बकाया होने के कारण कॉलेज प्रशासन उसका परीक्षा फॉर्म जमा करने से इनकार कर रहा था और उसे अपमानित किया जा रहा था।

दूसरे वीडियो में, उज्ज्वल ने एक शिकायती पत्र दिखाते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार और कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। उसने वीडियो में कहा कि उसे न्याय मांगने पर धमकाया गया, गालियां दी गईं और पीटा गया। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर उसे कुछ होता है, तो ये सभी लोग इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

छात्रों ने लगाई स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज स्टाफ और पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न के कारण ही उज्ज्वल ने यह भयानक कदम उठाया। इस घटना ने शिक्षा संस्थानों में छात्रों पर पड़ने वाले आर्थिक और मानसिक दबाव के मुद्दे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। फिलहाल, छात्र का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन, 38 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिवार यादव...
spot_imgspot_img