नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया और उन्हें उनके चाहने वालों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार और पंचतत्व में विलीन करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें रेखा, और अन्य कलाकार शामिल थे। अभिनेत्री और अभिनेता धर्मेंद्र के साथ काम कर चुके कई लोग भावुक दिखाई दिए। घर और अंतिम संस्कार स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ी।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान ने भी धरम जी को याद करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। एक पोस्ट ने लिखा- ‘मेरे लिए आप सिर्फ एक महान कलाकार नहीं, एक पिता जैसे मार्गदर्शक थे।’
अमीषा पटेल
अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही पोस्ट करते
आलिया भट्ट
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धरम जी के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
मनोज बाजपेयी
धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर मनोज बाजपेयी ने एक इवेंट में सभी से खड़े होकर मौन रहने के लिए कहा। उन्होंने भी धरम जी को याद किया।
कमल हासन
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को साउथ की बड़ी हस्तियों ने भी याद किया। रजनीकांत के बाद कमल हासन ने भी धरम जी को पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
रेखा
देओल परिवार के इस दुख की घड़ी में अभिनेत्री रेखा भी उनके घर पर पहुंची हैं।
प्रीति जिंटा
इसी बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी धर्मेंद्र के घर पर पहुंची हैं। प्रीति ने इससे पहले धरम जी को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी है।
शिल्पा शेट्टी
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद शिल्पा शेट्टी भी उनके घर पर पहुंची हैं। पूरा देओल परिवार इस वक्त उनके घर पर मौजूद है।
सुजैन खान और जायद खान
धर्मेंद्र के घर कई सेलेब्स अब पहुंच रहे हैं। अभिनेता जायद खान और बहन सुजैन खान भी देओल परिवार के दुख को बांटने पहुंचे हैं।
जीनत अमान
अभिनेत्री जीनत अमान ने पोस्ट करते हुए धरम जी को याद किया। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- मैं बहुत दुखी हूं

