नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। 7 मई को भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर भारत की आलोचना करते हुए इसे “कायरतापूर्ण” कदम करार दिया।
इस बीच, भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ सख्त रवैया देखने को मिल रहा है। जहां केंद्र सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पहले ही इन कलाकारों की उपस्थिति सीमित की जा चुकी है, वहीं अब बॉलीवुड ने भी बड़ा कदम उठाया है। अभिनेता फवाद खान, माहिरा खान और मावरा होकेन को उनकी फिल्मों के म्यूजिक एल्बम कवर से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि माहिरा खान, शाहरुख खान की फिल्म रईस में नजर आ चुकी हैं, जबकि मावरा होकेन सनम तेरी कसम फिल्म में मुख्य भूमिका में थीं। फवाद खान को कपूर एंड सन्स और ख़ूबसूरत जैसी फिल्मों में देखा गया था।
एल्बम कवर से हटाए पाकिस्तानी कलाकार
वहीं फिल्म अबीर गुलाल में फवाद खान एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ नजर आने वाले थे। हालांकि रिलीज से पहले ही इस मूवी पर बैन लगा दिया है। वहीं अब भारतीय म्यूजिक कंपनियों ने अब गानों के एल्बम कवर से पाकिस्तानी कलाकारों को हटाना शुरू कर दिया है। बता दें कि रईस मूवी के एल्बम में पहले शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस माहिरा खन नजर आती थीं, लेकिन अब शाहरुख अकेले ही नजर आ रहे हैं तो वहीं फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के एल्बम कवर से मावरा होकेन को हटा दिया गया है, अब पोस्टर पर केवल हर्षवर्धन राणे ही नजर आ रहे हैं।
हर्षवर्धन राणे ने मावरा होकेन पर फिर साधा निशाना
‘सनम तेरी कसम’ के एल्बम पोस्टर से मावरा होकेन की तस्वीर हटाए जाने को लेकर जब हर्षवर्धन राणे से सवाल किया गया तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अब वो कहेंगे कि मेरी पीआर टीम ने यह काम करवाया है! नहीं, यह फिर से कॉमन सेंस है और मैं मानता हूं, वीडिंग की जा रही है

