Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान: पेशावर के मदरसे में बम ब्लास्ट, सात की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाका हुआ है, इस धमाके में लगभग सात लोगों की मौत हो गई है और 70 लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान पुलिस ने इस धमाके को लेकर जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि पेशावर की दिर कॉलोनी में  एक मदरसे में एक बम धमाका हुआ है, इसमें सात लोगों की मौत हो गई है।

पाकिस्तानी मीडिया ने खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख सनाउल्लाह अब्बासी और अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है। खैबर पख्तूनख्वा की पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि एक बैग में टाइम बम लगाकर इस साजिश को अंजाम दिया गया है।

लेडी रीडिंग अस्पताल के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि अब तक सात शवों को बरामद किया गया है और घटना में 70 लोग घायल हुए हैं। घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और राहत बचाव टीम घटना स्थल पर पहुंच गई हैं और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

जब बम धमाका हुआ, उस समय धार्मिक स्कूल में कक्षाएं टल रही थीं और मृतकों में बच्चे और प्रशिक्षकों की संख्या ज्यादा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img