Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

….मेरी फूल सी बिटिया को तौसीफ ने मार डाला, तस्वीरों में देखें हैवानियत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मृतक निकिता तोमर के पिता मूलचंद तोमर का रो-रो कर बुरा हाल है। बिटिया का नाम नहीं ले पा रहे हैं। वह कहते हैं कि अगर दो साल पहले ही बेटी की शिकायत को हमने गंभीरता से लिया होता तो आज मेरी बिटिया जिंदा होती।

यह कहते ही उनकी आंखों से आंसुओं का सैलाब आ जाता है। वह कहते हैं कि शैतान और हैवान है तौसीफ। दुनिया वालों मैं नहीं सजग हो पाया तुम सभी सजग हो जाओ इन दरिंदों हैवानों और शैतानों से अन्यथा तुम्हारी बेटियां भी इसी शिकार होंगी। याद रखना मेरी बात को।

बल्लभगढ़ थाना शहर इलाके के मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के सामने सोमवार शाम चार बजे बीकॉम अंतिम वर्ष की एक छात्रा का कार सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया।

Cam 2 copy

इसमें नाकाम रहने पर एक युवक ने छात्रा को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है कि बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर के साथ अपहरण की इसी तरह की वारदात को आरोपी साल 2018 में भी अंजाम दे चुका था।

Cam 3 copy

दो साल पहले थाना शहर में परिजनों ने अपहरण के प्रयास का मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन चूंकि मामला लड़की से जुड़ा था परिजनों ने बात आगे नहीं बढ़ाई। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की और मामला रफा-दफा हो गया। अगर समय पर कार्रवाई हो जाती तो आज निकिता तोमर जिंदा होती।

Cam 4 copy

मूलचंद एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार को निकिता के साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने उन्हें फोन करके जानकारी दी कि उनकी बेटी को गोली मार दी है, जल्दी आ जाओ। उन्होंने बताया कि कॉलेज आकर पता लगा निकिता अब नहीं रही।

Cam 5 copy

पुलिस की शुरुआती जांच में मामले को एकतरफा प्यार से जोड़कर देख रही है। क्योंकि हत्या की कोई दूसरी वजह फिलहाल नजर नहीं आ रही। आरोपी तौसीफ बारहवीं कक्षा में निकिता के साथ ही पढ़ता था। मूलरूप से रोजका मेव निवासी तौसीफ स्कूल के दिनों से ही युवती को परेशान करता था, लेकिन बात स्कूली बच्चों की मानकर उसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया।

Farida copy 1

दो साल पहले आरोपी ने कॉलेज के समय निकिता तोमर के अपहरण का प्रयास किया था। इस बारे में थाना शहर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। बदनामी के डर से परिजनों ने मामले को तूल नहीं दिया। परिवार के लोग चाहते थे कि कॉलेज पूरा करने के बाद उसकी शादी कर देंगे। उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता था यह चूक उनकी बेटी की जान ले लेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img