Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

ताला तोड़कर सपा नेता की लाखों की भैंस ले भागे बदमाश

  • पीड़ित का कहना तहरीर के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज़ की रिपोर्ट
  • थाना प्रभारी बोले- नहीं मिली तहरीर तो कैसे दर्ज़ करें रिपोर्ट 

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: थाना क्षेत्र में सक्रिय चल रहे बदमाशों ने अतुल प्रधान के करीबी सपा नेता के घेर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए कीमत की दो भैंस चोरी कर ली। चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की तहरीर दिए जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक पुरानी पुलिस चौकी के समीप मोहल्ला बंजारान में लाखों की भैंस चोरी की यह वारदात मध्य रात्रि ताला तोड़कर अंजाम दी गई है।

अतुल प्रधान के करीबी सपा नेता हाजी जरीफ ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि 12 बजे भैंस बंधी हुई थी।अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर दोनों भैंस चोरी कर ली। चोरी हुई भैंसों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को इत्तला दी।

हाजी जरीफ ने यह भी बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। इसके बावजूद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

थाना प्रभारी शिववीर सिंह भदोरिया का कहना है कि फिलहाल घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

पुलिस की बाईक से कूद भगा संदिग्ध आरोपी
फलावदा: कस्बे में सपा नेता की भैंस चोरी के मामले में पुलिस द्वारा पकड़ा गया संदिग्ध आरोपी मौका मिलते ही बाइक से कूदकर फरार हो गया। पुलिस हाथ मलती रह गई। बताया गया है कि हाजी शरीफ की भैंस चोरी होने के बाद पुलिस ने पशु चोरी करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर दौड़ाई। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को दबोच लिया। पुलिसकर्मी उसे बाइक पर बैठाकर थाने ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मौका मिलते ही वह बाइक से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। आखिरकार पुलिस हाथ मलती रह गई। संदिग्ध आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img