Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

रिश्वतखोर लेखपाल का सौदेबाजी का वीडियो वायरल

  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने की डीएम से लिखित शिकायत, सदर तहसील के ही एक और कारनामा

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: मेरठ सदर तहसील में कर्मचारियों में अधिकारियों का खौफ नहीं रह गया है। अभी तहसील में लिपिक द्वारा रिश्वत लेने के मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब मेरठ तहसील के ही एक लेखपाल का ग्रामीणों से रिश्वत लेने का मामले का सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रोहटा ब्लॉक के बाडम गांव के लेखपाल द्वारा जमीन नाम करने और आय प्रमाण पत्र की एवज में रिश्वत मांगने का मामला नया मामला सामने आया है।

इस संबंध में पीड़ितों द्वारा लेखपाल की वायरल वीडियो सहित लिखित शिकायत जिलाधिकारी से करके रिश्वतखोर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि इस मामले में रिश्वतखोर लेखपाल अपने आपको साफ सुथरा बता कर किसी भी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।

हाल ही में मेरठ सदर तहसील में लिपिक द्वारा खुलेआम कार्यालय में रिश्वत लेने का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी द्वारा भले ही उसे सस्पेंड कर दिया गया हो, लेकिन अब भी मेरठ तहसील में कर्मचारियों के दिलों में अधिकारियों का खौफ नहीं है। कर्मचारी अभी भी सरेआम रिश्वतखोरी पर उतार रहे हैं। यह मामला भी ठंडा नहीं पड़ा था कि अब मेरठ तहसील के ही एक लेखपाल पर रिश्वत लेने का न सिर्फ खुला आरोप लगा है, बल्कि उसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

06 26

बताया गया रोहटा ब्लॉक के बाडम गांव पर संजय त्यागी नाम के लेखपाल तैनात है। यहां के ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी दीपक मीणा को लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए लेखपाल पर खुला आरोप लगाते हुए बताया गया है कि राहुल त्यागी के नाम के ग्रामीण से लेखपाल ने ईडब्ल्यूएस बनाने के नाम पर 1500 की रिश्वत ले ली। जबकि इसके अलावा गांव के पिछड़ी जाति के गरीब बबलू पुत्र बिसंबर से भी पुश्तैनी दो बीघा जमीन नाम करने की एवज में लेखपाल ने पांच हजार रुपये की रिश्वत हड़प ली।

जबकि पांच हजार रुपये की रिश्वत की ओर डिमांड करके दबाव दिया जा रहा है। इसके अलावा एक लाचार मरीज श्रीपाल उपाध्याय ने भी आरोप लगाते हुए रो-रोकर बताया कि मुझे किडनी ट्रांसप्लांट कराना था, लेकिन लेखपाल में आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में उससे रुपयों की मांग की नहीं देने पर निरस्त कर दिया। जबकि दूसरी बार में 15 सौ रुपये लेने के बाद लेखपाल द्वारा कम आय का प्रमाण पत्र जारी किया गया।

यही नहीं इसी लेखपाल का लगभग दो मिनट 17 सेकंड का वीडियो भी ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें खुद लेखपाल सामने बैठकर कागजों की जांच पड़ताल कर रहा है। जिसमें लेखपाल बोलते हुए यह कहते दिख रहे हैं कि भाई छह बार देखा ये इस पर कोई बोला नहीं इसमें हेडिंग दूसरा डल रहा है, दूसरा बोला इसका तो पैमेंट आ रहा है। जबकि सामने सौदेबाजी रिश्वत को लेकर की जा रही है। जिसमें ग्रामीण लेखपाल के बेटे से बातचीत कर रिश्वत की सौदेबाजी करने की बात कही जा रही है।

दो मिनट 17 सेकेंड की है वायरल वीडियो

2 मिनट 17 सेकंड के वीडियो वायरल में लेखपाल खुलेआम रिश्वत की सौदेबाजी करते दिख रहे हैं, वीडियो कहां का है। इस संबंध में जानकारी नहीं हो पाई, लेकिन किसी बड़े घर में बैठे हुए हैं। जहां सौदेबाजी की यह वीडियो वायरल हो रही है। तमाम नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अफसरों का खौफ दिल से निकाल कर लेखपाल भाजपा सरकार में रिश्वतखोरी सरेआम करके बदनामी करा रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत पत्र में लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की गई है तो वहीं दूसरी ओर जब इस संबंध में वीडियो वायरल के बारे में लेखपाल से पूछा गया तो उन्होंने खुद को साफ दामन का बताते हुए ऐसे किसी मामले से देखने से ही इनकार कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img