- शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व कोविड़ से बचाव के दिये गये टिप्स
जनवाणी संवाददाता
मुजफ्फरनगर: आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फोर्स को ब्रीफ किया। इस दौरान फोर्स को शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व कोविड़ से बचाव किये जाने के टिप्स दिये गये।

बता दें कि 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण में मुजफ्फरनगर में चुनाव होने हैं, जिसको लेकर पुलिस व प्रशासन मुस्तैद हो गया है। गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्नं व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद मुजफ्फरनगर में डियूटी के लिए आये अर्धसैनिक बल को ब्रीफ किया।

ब्रीफिंग के दौरान अर्धसैनिक व पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत नियमित मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही पोलिंग बूथ पर आने वाले वृद्ध एवं दिव्यांग की मदद करने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया।

