Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

आज राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: डबल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। बृज शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया है।

गौरतलब है कि विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट देश और दो अन्य पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन जुलाई में स्थानीय अदालत से बृजभूषण को जमानत मिल गई।

विरोध प्रदर्शन को मिला था विपक्षी नेताओं का साथ
बता दें कि जनवरी 2023 में पहलवानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। 18 जनवरी को पहलवानों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था जिसे विपक्ष के कई नेताओं का समर्थन मिला था। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण और धमकी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया गया। उनके इस्तीफे और महासंघ को भंग करने की मांग पहलवान कर रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img