- 24 घण्टे गंग नहर पुल पर रहती है पुलिस की ड्यूटी
- मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगाए गए थे हाइट गेज
- प्रतीक राठी एडवोकेट ने पीडब्ल्यूडी को कोर्ट से अपील कर लगवाए थे हाइट गेज
जनवाणी संवाददाता |
मोरना: चौधरी चरण सिंह कावड गंग नहर पटरी मार्ग के चौड़ीकरण के बाद गंग नहर मार्ग पर भारी वाहनों का आगमन बढ़ गया था जिसके चलते भारी वाहनों से गंग नहर पलटी मार्ग पर दुर्घटनाएं भी अधिक हो गई थी दुर्घटनाओं को देखते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा नहर पुल के बराबर में हाइट गेज लगाए गए थे।
जिससे हैवी वाहन गंग नहर पटरी से न होकर मेन रास्ते से जाएं लेकिन लेकिन पुलिस की मिलीभगत से इन हाइट गेज को करीब 10 माह पूर्व में हैवी वाहन द्वारा तोड़ दिया गया जिसकी शिकायत समाजसेवी प्रतिक राठी एडवोकेट द्वारा कई बार की जा चुकी है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है लेकिन कोर्ट में इसकी शिकायत करते हुए मंगलवार को पीडब्ल्यूडी द्वारा हाईट गेज लगा दिए गये थे लेकिन रात्रि में हाईट गेज तोड़ दिए गये
भोपा नहर पुल की बराबर में जोली व पुरकाजी जाने वाले रास्ते पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नहर पटरी का चौड़ीकरण होने के बाद उसका नाम चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग रख दिया गया था जो हरिद्वार से सीधा मोदीनगर जाकर निकलती है।
जिस पर हेवी वहानो को रोकने के लिए हाइट गेज लगा दिया गये थे लेकिन हैवी वाहनों द्वारा उस हाइट गेज को रात्रि में तोड़ दिया गया था जिस पर नहर पटरी से हैवी वहानो का आंगन भारी मात्रा में शुरू हो गए था तथा नहर पटरी पर दुर्घटनाएं बढ़ गई थी।

जिसके चलते भोपा निवासी प्रतीक राठी द्वारा पीडब्ल्यूडी को इस बारे में अवगत कराया गया लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बजट न होने की बात कहते हुए हाइट गेज लगाने से मना कर दिया था लेकिन प्रतीक राठी द्वारा जूनियर डिवीजन कोर्ट में इस मामले को डाला गया।
कोर्ट में बहस कर हाइट गेज लगवाने का आर्डर पीडब्ल्यूडी को कराया जिस पर पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार को चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर जोली व पुरकाजी की ओर जाने वाले दोनों रास्तों पर पीडब्ल्यूडी द्वारा हाइट गेज लगा दिए गए थे हाइट गेज लगे हुए स्थान पर भोपा पुलिस 24 घंटे तैनात रहती हैं।
जिसके बावजूद भी रात्रि में हैवी वाहनो द्वारा गंग नहर पर लगे हाइट गेज को तोड़ा गया है जिससे यह प्रतीत होता है कि यह हाइट गेज पुलिस की मिलीभगत से थोड़े जा रहे हैं हाइट गेट टूटने से सरकार को भारी नुकसान हो रहा है यहां से गुजरने वाले वाहन सरकार का टैक्स चोरी कर निकल नहीं है ओर दुर्घटना को अंजाम दे रहे
दूसरा प्रदेश नजदीक होने के कारण तोड़े जाते हैं हाइट गेज
चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर हाइट गेज पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगाए गए थे लेकिन दूसरा प्रदेश नजदीक होने के चलते इन हाइट गेजो को टैक्स चोरी करने वाले वाहनों द्वारा तोड़ दिया जाता है। प्रत्येक पुल पर पुलिस की ड्यूटी रहती हैं। जिसके चलते हैवी वाहन इन हाइट गेज को तोड़कर सरकार का टैक्स चोरी कर रहे हैं उत्तराखंड से भारी मात्रा में हैवी वाहनों का आवागमन नहर पटरी से ही होता है।

