Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

चमोली में टूटे ग्लेशियर: खादर क्षेत्र में भी भारी भरने की आशंका, प्रशासन अलर्ट

जनवाणी संवाददाता |

रामराज: उत्तराखंड के चमोली में टूटे ग्लेशियर के कारण रामराज के खादर क्षेत्र में भी भारी पानी आने की संभावना के चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन द्वारा गंगा के आसपास के ग्रामीणों से वहां से हटकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की है।

01 7

ज्ञात हो कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूट गया जिससे चमोली क्षेत्र में तबाही मच गई है। पानी का सैलाब चमोली मे तबाही मचाने के बाद उत्तर प्रदेश में घुस रहा है।

पानी का सैलाब आने के कारण रामराज के खादर क्षेत्र मे भी किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जिला प्रशासन ने खादर क्षेत्र मे अलर्ट घोषित कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा गंगा किनारे के गाँवो में मुनादी करायी जा रही है तथा ग्रामीणों से गंगा किनारे के गाँव छोड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुचने के लिए कहा जा रहा है।

02 9

प्रशासन द्वारा अलर्ट घोषित करने के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है, जो किसान अपने खेतों पर काम करने के लिए गए हुए थे वो भी अपने घरों को लौट आए है तथा अपने पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थान की और प्रस्थान कर दिया है मुजफ्फरनगर प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

एडीएम तथा एसडीएम जानसठ नें गंगा बैराज पर पहुंचकर बैराज पर तैनात अधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी है तथा सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के दिशा निर्देश दिए है। प्रशासन द्वारा गंगा किनारे पलेज की खेती कर रहे किसानो को भी गंगा किनारे से हटा दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img