Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

बीएसए ने किया ‘शिक्षा में गुण है भारी’ गीत का विमोचन

  • निपुण भरत कार्यक्रम की जागरुकता को बनाया प्रेरक गीत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्र ने निपुण भारत कार्यक्रम हेतु प्रेरक गीत ‘शिक्षा में गुण है भारी’ का विमोचन किया। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने के बाद निपुण भारत कार्यक्रम देश भर में प्रारंभ हो चुका है। उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जो निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत फाउंडेशन एट्रेसी एवं न्यूमैरेसी यानी एफएलएन कार्यक्रम को शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है।

एफएलएन की सफलता के लिए बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से इस गीत का निर्माण किया गया है ताकि निपुण भारत मिशन एक जन आंदोलन बन सके और बेसिक शिक्षा द्वारा देश के भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके। यह प्रेरक गीत को कैराना ब्लॉक के संविलियन विद्यालय जगनपुर से विजय कुमार शर्मा, प्राथमिक विद्यालय मुंडेट कलां से रश्मि वर्मा व प्राथमिक विद्यालय टिटौली से सोनिया शर्मा ने गाया है।

यह गीत यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। तकनीकी सहायक के रूप में सचिन कुमार एसआरजी ने सहयोग किया। अमित कुमार, राजीव देशवाल व राहुल कुमार का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img