- लूटपाट की योजना बनाते हुए पकड़े गए बदमाश
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: शुक्रवार की रात को मेरठ-करनाल हाईवे के अगडीपुर पुलिया छछरपुर रजवाहे की पटरी पर झिंझाना पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक लूटी गई बाइक व अवैध तमंचे बरामद किए हैं।
पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जितेन्द्र व राजन पुत्र नरेश निवासी धोलरी मुजफ्फरनगर बताया। दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि लूट की योजना बनाने वाला सरगना उनका साथी प्रदीप पुत्र जयपाल निवासी नुमाइश केम्प सहारनपुर है। प्रदीप को पुलिस ने कुछ समय बाद ही ढाबे से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाशों ने अपने फरार साथी बदमाश का नाम अंकुश पुत्र रामदयाल निवासी धोलरी मुजफ्फरनगर बताया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि सहारनपुर निवासी प्रदीप ने हमें बाइक लूट करने की योजना बताई थी और कहा था कि तुम लूट करो में बाइक को अच्छे दाम में बिकवा दूगां।

