Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को रोकने के दौरान बीएसएफ को खासा मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही स्थिति शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से लगी बांग्लादेश की सीमा पर उभरी।

बताया गया है कि बांग्लादेश की तरफ से कुछ स्मग्लर तड़के 3 बजे गोतस्करी के मकसद से भारत की तरफ घुसपैठ करने लगे। जब तस्करों को रोका गया, तो उन्होंने जवानों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। आखिरकार बीएसएफ को अपने बचाव में फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो बांग्लादेशियों की मौत हुई है।

बीएसएफ ने इस घटना के बाद बयान जारी कर बताया कि तस्करों ने सीमा पर बाड़े पार करने के लिए लोहे की रॉड्स का इस्तेमाल कर सीढ़ियां बनाईं। इस दौरान जब बीएसएफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो तस्कर जवानों पर टूट पड़े। इस हमले में एक जवान घायल हो गया। बचाव के लिए बीएसएफ को गोलीबारी करनी पड़ी, जिसमें दो स्मग्लरों के मारे जाने की खबर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img