जनवाणी संवाददाता |
रूड़की: बहुजन समाज पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रुड़की के मंडावर में फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया ।
दरअसल, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद दोपहर के समय रुड़की के मंडावर में पहुंचे जहां पर उनका बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में सभी वर्ग का हित है। उन्होंने कहा कि भाजपा से लोग परेशान आ चुके हैं। इस बार उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में बसपा की सरकार बनने जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा की हरिद्वार जिले में बसपा विधायकों और संगठन के बीच जो मतभेद सामने आ रहे हैं उन्हें दूर किया जाएगा और बसपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूत होगा।

