Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

बसपा सुप्रीमो ने भतीजे से खत्म की नाराजगी, मायावती के आकाश आनंद ने छुए पैर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को बहुजन समाज पार्टी यानि बसपा की ओर से खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो अध्यक्ष मायावती की अपने भतीजे आकाश आनंद से नाराजगी खत्म हो गई है। दरअसल, यूपी की राजधानी लखनऊ में मायावती ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। बैठक में भतीजे आकाश ने मायावती के पैर छुए। इस दौरान मायावती ने आकाश के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया। मायावती ने आकाश की पीठ भी थपथपाई।

https://x.com/ANI/status/1804754514911653943

उत्तराखंड और पंजाब चुनाव के स्टार प्रचारक बने आकाश

इससे पहले, शनिवार को मायावती ने पूर्व नेशनल कोआर्डिनेटर एवं अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी आकाश आनंद को उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनाव का स्टार प्रचारक बनाया है। इसे आकाश की वापसी का संकेत माना जा रहा है।

बता दें कि मायावती ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बनाने के दौरान यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। चुनाव के दौरान सीतापुर में विवादित भाषण देने पर उन्हें नेशनल कोआर्डिनेटर के पद से हटा दिया गया था और उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी भी वापस ले ली गयी थी।

करीब दो माह बाद आकाश को दोबारा पार्टी में वापस लाने की जुगत स्टार प्रचारक बनाकर की गई है। वहीं, रविवार को हो रही बैठक में पार्टी के सभी राज्यों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस दौरान बसपा सुप्रीमो पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर अहम दिशा-निर्देश भी देंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img