Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

श्रीपाल गोयल चौथी बार बने बसपा के शामली शहरध्यक्ष

  • मंडलीय प्र​भारी प्रेमचंद गौतम ने की समीक्षा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बसपा के संस्थापक कांशीराम का 87वां जन्मदिवस मंडल स्तर पर धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बसपा के मंडलीय मुख्य प्रभारी ने प्रेमचंद गौतम ने समीक्षा करते हुए जिम्मेदारी सौंपा है। वहीं बसपा के वरिष्ठ नेता श्रीपाल गोयल को चौथी बाद शहरध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

शनिवार को शामली शहर के दिल्ली रोड स्थित बसपा के जिला कार्यालय पर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मंडलीय प्रभारी प्रेमचंद गौतम ने बताया कि बसपा संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती सहारनपुर मंडल स्तर पर धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। प्रेमचंद गौतम ने जिला संगठन व त्रिस्तरीय चुनाव की समीक्षा की।

06 15

जिलाध्यक्ष राकेश पाल ने कांशीराम की जयंती के कार्यक्रम बड़ी संख्या में पहुंचने का आहवान किया। साथ ही जिलाध्यक्ष राकेश पाल ने बसपा के वरिष्ठ नेता श्रीपाल गोयल को शामली शहर का अध्यक्ष और सुभाष कश्यप को कार्यालय सचिव मनोनीत किया है।

श्रीपाल गोयल चौथी बार शामली शहर के अध्यक्ष बने हैं। जिसको लेकर बसपाइयों ने उन्हें बधाई देते हुए स्वागत किया। इस मौके पर मंडलीय प्रभारी प्रेमचंद गौतम, जगपाल नानौता, सुशील नहारिया, जिलाध्यक्ष राकेश पाल, चैनूपाल भैंसवाल, सुनील जाटव, डा. अमल, वेदप्रकाश, राजेन्द्र उपाध्याय, फारूख अहमद, धर्मेंद्र चौधरी, इलमचंद कश्यप, प्रदीप कोरी, प्रदीप कुमार, विक्रांत बर्मन, याकूब पंजीठ, अरमान राना आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img