Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सचिन जावला को पहनाई गई बुडियान खाप की पगड़ी

  • बाबा नरेश टिकैत समेत कई खाप के चौधरी पहुंचे

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: जावला खाप के चौधरी के निधन के बाद रस्म पगडी में खाप चौधरियों व भाजपा विधायकों ने खाप चौधरी के पुत्र सचिन जावला को पगड़ी पहनाई। कांधला के गांव भभीसा निवासी जावला खाप के चौधरी जसबीर सिंह (57) पुत्र मंथन सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था।

उनके निधन के समाचार से बुडियान खाप (जावला) के 12 गांवों में शोक की लहर दौड़ गई थी। चौधरी जसबीर सिंह को बुडियाप खाप की जिम्मेदारी सन् 1993 में खाप चौधरी जहान सिंह के निधन के बाद समाज ने सौंपी थी। तब से वह बुड़ियान खाप को एक सूत्र के पिरोने के लिए निरंतर प्रयासरत थे।

उन्होंने समय-समय पर समाज के युवाओं को समाज उत्थान के लिए प्रेरणा दी थी। गुरुवार को गांव में खाप चौधरी जसबीर सिंह की रस्म पगड़ी की गई। रस्म पगडी में बालियान खाप के चौधरी बाबा नरेश टिकैत, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव जैन, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, एमएलसी विरेंद्र सिंह, प्रसन्न चौधरी, सतबीर सिंह मलिक, विक्रांत जावला, डा. विनोद मलिक, अरविंद पंवार समेत सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया। खाप चौधरियों ने चौधरी जसबीर सिंह के पुत्र सचिन जावला को पगडी पहनाई। इस दौरान चौधरी जसबीर सिंह के सैंकड़ों अनुयायियों ने उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img