Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

बुलंदशहर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बागपत के कांग्रेसियों ने किया जनसंपर्क

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बुलंदशहर में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुशील चौधरी के पक्ष में बागपत जनपद के जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा यूनुस चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। प्रदेश हाईकमान के आदेश पर जिला बागपत कांग्रेस अध्यक्ष डा यूनुस चौधरी, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजीव सैन, शाहनवाज चौधरी अखतर चौधरी, वकार चौधरी जाहुल आदि बुलंदशहर पहुंचे।

जहां विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी सुशील चौधरी को भारी मतों से जिताने की अपील की। डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि पूरा देश भाजपा की घटिया और जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुका है। कांग्रेस के बड़ी मेहनत से किए गये राष्ट्र निर्माण को तबाह और बर्बाद करने का काम मोदी सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि भारत को भाजपा की साम्प्रदायिक नीतियां नहीं बल्कि कांग्रेस की सद्भावपूर्ण राजनीति ही आगे ले जा सकती है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुशील चौधरी को भारी जनसमर्थन की नेता और कार्यकर्ता भी साथ थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img